तिरुपति मंदिर में फिर हादसा, लड्डू प्रसाद काउंटर में लगी आग

Spread the love

New Delhi : आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में एक बार फिर से हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार, लड्डू प्रसाद वितरित करने वाले काउंटर में आग लग गई, जिससे मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। तिरुपति देवस्थानम बोर्ड के जेईओ वेंकैया चौधरी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। यह घटना बैकुंठ द्वार दर्शनम उत्सव के दौरान हुई, जब मंदिर में हजारों श्रद्धालु उपस्थित थे। पिछले हफ्ते भी मंदिर में भगदड़ मचने से 6 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू और पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी ने दुख जताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *