Greater Noida : बुधवार की देर शाम नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जहांगीरपुर ने मकर संक्रांति उत्सव पर खिचड़ी महापर्व पर प्राचीन शिव मंदिर झाझर रोड जहांगीरपुर पर निवासियों के साथ खिचड़ी सहभोज का बड़े पैमाने पर आयोजन किया। जिसमें लगभग पांच सौ से भी अधिक लोगों को खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया।उक्त जानकारी देते हुए सुरेश गर्ग ने बताया कि इस कार्यक्रम में कुलदीप गुप्ता,राकेश अग्रवाल,राहुल बालाजी,नीरज गणपति,विजय फर्टिलाइजर,नवीन गुप्ता,जयप्रकाश शर्मा,अश्वनी सिंह,प्रताप मास्टर जी,ललित जादौन, अनेक लोगों ने सहयोग प्रदान किया।