New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वाहनों की वैश्विक प्रदर्शनी के दूसरे संस्करण का उद्घाटन करेंगे। इस प्रदर्शनी में 100 से अधिक नई गाड़ियाँ, इलेक्ट्रिक वाहन, कलपुर्जे और प्रौद्योगिकी की पेशकश की जाएगी। प्रदर्शनी 17 से 22 जनवरी तक दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में आयोजित की जाएगी, जिसमें दुनिया भर की प्रमुख ऑटो कंपनियाँ शामिल होंगी। इस एक्सपो का विषय “बियोंड द बाउंड्रीज” है, जिसका उद्देश्य ऑटोमोटिव और मोबिलिटी क्षेत्र में नवाचार और सहयोग को बढ़ावा देना है।