भारत में लॉन्च हुआ Apple Store ऐप

Spread the love

New Delhi : Apple ने भारत में अपना Apple Store ऐप लॉन्च किया, जो अब ऐप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। यह ऐप भारतीय ग्राहकों के लिए एपल उत्पादों और सेवाओं तक आसान पहुंच प्रदान करता है। ऐप में “प्रोडक्ट्स” टैब के जरिए उत्पादों की पूरी रेंज, ट्रेड-इन प्रोग्राम और फाइनेंसिंग विकल्पों की जानकारी उपलब्ध है। “For You” टैब में पर्सनलाइज्ड कंटेंट दिया गया है। इसके अलावा, ग्राहक AirPods, iPads और Apple Pencils पर नाम या इमोजी एंग्रेव कर सकते हैं और Macs व Apple Watch को कस्टमाइज कर सकते हैं। Apple ने इसे भारतीय ग्राहकों के लिए खासतौर पर अनुकूलित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *