पीएम आज 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्डों का करेंगे वितरण

Spread the love

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को देश के 230 से अधिक जिलों के करीब 50,000 गांवों में संपत्ति मालिकों को स्वामित्व योजना के तहत 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित करेंगे। वितरण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा। इनमें 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के जिले शामिल हैं। बता दें कि कार्यक्रम में छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल, मप्र, महाराष्ट्र, मिजोरम, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, यूपी और जम्मू- कश्मीर एवं लद्दाख के संपत्ति मालिकों को संपत्ति कार्ड जारी किए जाएंगे। स्वामित्व योजना ग्रामीण भारत की आर्थिक प्रगति को बढ़ाने की दृष्टि से 24 अप्रैल, 2020 को (राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर) प्रधानमंत्री की ओर से शुरू की गई थी। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन के रिकॉर्ड को डिजिटल तरीके से तैयार किया जाता है, जिससे भूमि विवादों को कम किया जा सके।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *