डाक विभाग की लापरवाही,शादी 19 जनवरी को, कैसे पहुंचेगा निमंत्रण,सड़क पर फेंक 500 लिफाफों का बोरा

Spread the love

Harigarh : अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी इलाके में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। डाक विभाग के कर्मचारियों ने आधार कार्ड, बैंकों के कागज, गाड़ियों की आरसी, इंश्योरेंस और अन्य जरूरी दस्तावेजों को बोरे में बंद कर फेंक दिया। स्थानीय लोगों ने बोरा खोला और कागजातों को देखा, फिर इसका वीडियो बनाकर वायरल किया। यह घटना आईटीआई रोड पर हुई और डाक विभाग की लापरवाही का बड़ा उदाहरण बनी।

घरों में साधारण डाक भेजने को लेकर बरती जा रही लापरवाही का 17 जनवरी को खुलासा हुआ। आईटीआई रोड पर स्कूल के बाहर सड़क पर डाक से भरा बोरा मिला है, जिसमें करीब 500 लिफाफे हैं। ज्यादातर आधार कार्ड हैं, इसके अलावा एएमयू, न्यायालय, सांसद, एलआईसी, बैंक बीमा पॉलिसी, शादी कार्ड, पत्रिकाएं, पुलिस की डाक शामिल हैं। इसकी जानकारी मिलने पर आनन-फानन पुलिस और डाक विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और डाक के बोरे को कब्जे में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *