वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की पुण्य तिथि धूमधाम से मनाई गई

Spread the love

Greater Noida : (मनोज कुमार सिंह)रविवार को जहांगीरपुर देहात क्षेत्र के गांव चित्रावली में शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की पुण्य तिथि धूमधाम से मनाई गई। प्रवल प्रताप सिंह ने अध्यक्षता और ठाकुर शिवेंद्र सिंह ने संचालन किया।बैठक से पूर्व शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किये।बैठक में ठाकुर चंद्रप्रताप ने कहा महाराणा प्रताप के पिता का नाम उदय सिंह और माता का नाम जमानता बाई था।उन्होंने अपनी आन बान की खातिर घास की रोटियां खानी पड़ी थी।वह बहुत बलवान थे उन्होंने प्रतिज्ञा की थी कि जब तक चितौड़ नहीं जीत लेंगे कोई भी राज शाही ठाठ का उपयोग नहीं करेंगे।महाराणा प्रताप ने अकबर को पचास बार हराया था।बैठक में राजेश ठाकुर,प्रदीप जादौन,धर्मेंद्र सिंह,सुमित सिंह,रामप्रताप सिंह,संजीव सिंह, मानवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *