डोनाल्ड ट्रंप के आते ही Tik Tok को मिली बड़ी राहत

Spread the love

New Delhi : डोनाल्ड ट्रंप के आते ही टिकटॉक को बड़ी राहत मिली है। यूएस में टिकटॉक फिर से शुरू होने वाला है। ऐप स्टोर्स पर इसकी वापसी हो गई है। कंपनी ने इसके लिए ट्रंप को थैंक यू कहा है। कंपनी ने कहा कि वह सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ हुए एग्रीमेंट के अनुसार सर्विसेज को फिर से शुरू करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने सर्विस प्रोवाइडर्स को मिली जरूरी क्लैरिटी और भरोसे के लिए नव-निर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्हें अब 170 मिलियन (17 करोड़) अमेरिकियों को टिकटॉक ऑफर करने और 7 मिलियन (70 लाख) से अधिक छोटे बिजनेसेज को ग्रो करने के लिए किसी प्रकार की पेनाल्टी का सामना नहीं करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *