New Delhi : देश में किसान आंदोलन 2.0 पर अहम निर्णय के लिए संयुक्त किसान मोर्चा की राष्ट्रीय बैठक 24-25 जनवरी को नई दिल्ली में होने जा रही है। जिसमें जिले से क्रांतिकारी किसान यूनियन के राष्ट्रीय महामंत्री शशिकांत शामिल होंगें। इस बैठक में यूपी में बड़ी महापंचायतों के साथ ही भूमि अधिग्रहण के मुद्दों और बिजली के निजीकरण के विरोध में आंदोलन पर भी चर्चा होगी।एडीएम प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के साथ किसान नेताओं की बैठक हुई। बैठक में किसान नेताओं ने सरकारी योजनाओं के लिए जिन गांवों में जमीन लेने की योजना है, उन गांवों में पिछले दस-पंद्रह सालों से सर्किल रेट न बढ़ाने पर नाराजगी जताई। उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी सामने आई जिन्होंनें भूमाफियाओं को लाभ पहुंचाने के मकसद से ऐसा किया। साथ ही किसान नेताओं ने टप्पल और लोधा क्षेत्र में किसानों की सर्किल रेट बढ़ाने की मांग पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। बैठक में भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल तोमर, मंडल अध्यक्ष ओ पी कमांडो, जिलाध्यक्ष सुन्दर सिंह बाल्याण आदि प्रमुख किसान नेता मौजूद रहे।