Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर नगर निगम ने 13.9345 करोड़ की 93 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। महापौर प्रशांत सिंघल, मण्डलायुक्त संगीता सिंह, जिलाधिकारी संजीव रंजन और नगर आयुक्त विनोद कुमार ने शिला पट्टिकाओं का अनावरण किया। इसमें निर्माण विभाग की 37 परियोजनाओं का लोकार्पण और 52 कार्यों का शिलान्यास हुआ, साथ ही प्रकाश विभाग के चार कार्यों का भी शिलान्यास किया गया। महापौर ने प्रदेश के विकास में नागरिकों के योगदान की अहमियत बताई और अलीगढ़ को प्रदेश में प्रमुख स्थान दिलाने की बात कही।