मौनी अमावस्या पर चलेंगी आठ हजार बसें, 150 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

Spread the love

Prayagraj : महाकुंभ के सबसे बड़े अमृत स्नान मौनी अमावस्या को लेकर रेलवे और यूपी परिवहन निगम ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। अमृत स्नान पर जहां निगम आठ हजार बसों का संचालन करेगा, वहीं रेलवे 150 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।रेलवे प्रयागराज जंक्शन, छिवकी, नैनी, प्रयाग, रामबाग से स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी में है। वहीं, यूपी रोडवेज के रिकॉर्ड आठ हजार बसों में से सात हजार की आवाजाही प्रदेश के सभी जिलों में होगी। एक हजार बसें रिजर्व में रखी जाएंगी। जरूरत के हिसाब से उनका इस्तेमाल होगा। शुक्रवार को डीआरएम प्रयागराज हिमांशु बडोनी ने बताया कि प्रयागराज में तीन जोनल रेलवे के आठ स्टेशनों से 150 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *