Greater Noida : बूढ़े बाबा की दूज के अवसर पर कस्बा जहांगीरपुर में विशाल दंगल का आयोजन हुआ। इसमें प्रथम कुश्ती सारंगपुर निवासी आर्यन पहलवान ने गौरव पहलवान बागपत को हराकर 31000 हजार की ईनामी कुश्ती जीती।दंगल में दोनों पहलवानों का हाथ एस आई सरवन सचान,आनंद नगर,रेफरी जाकिर पहलवान, कुलभुषण शर्मा,संजय मीणा,एडवोकेट तेजवीर सिंह ने किया।द्वितीय कुश्ती 21000 रपए की बद्री और विकास की कुश्ती बराबर रही,और तृतीय कुश्ती में देवा गुरुप्रकाश नोएडा ने रमन पहलवान पंजाब को हराया 11000 की इनामी कुश्ती जीती।इस अवसर पर हजारों की संख्या में दर्शक रहे दर्शकों की सुरक्षा की सुरक्षा में चौकी प्रभारी शिवप्रताप सिंह मय पुलिस बल के मौजूद रहे।जहांगीरपुर का दंगल मेला शांतिप्रिय समापन हुआ।