Mathura : वृंदावन के प्रेमानंद महाराज को स्नान कराने के लिए टप्पल ब्लॉक के दो मित्र महाकुंभ से जल लेकर पैदल आएंगे। दो कलशों में त्रिवेणी का जल लेकर आ रहे दोनों युवक करीब 21 दिन में 620 किमी की पैदल यात्रा कर वृंदावन पहुंचेंगे।जानकारी के मुताबिक टप्पल ब्लॉक के गांव हजियापुर निवासी रोहित मालान (25) पुत्र जितेंद्र सिंह उर्फ पप्पू प्रधान व गौरव मालान (26) पुत्र लक्ष्मण सिंह हजियापुर (प्रसिद्ध रागिनी गायक) ने 1 फरवरी को प्रयागराज महाकुंभ से प्रेमानंद महाराज के नाम से दो कलश जल भरा है।