Greater Noida : श्री चामुंडा देवी शिव शक्ति मंदिर के प्रांगड़ में व्यवस्थापक सुरेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा का श्री धाम वृंदावन से पधारे परम पूज्य आचार्य श्री आदित्य कृष्ण महाराज जी ने श्रीमुख से आठवें दिवस कथा मे श्रीमद्भागवत कथा का महत्व बताते हुए। विभिन्न धार्मिक प्रसंग सुनाए गए। साथ ही भजनों की प्रस्तुति से भक्तगण आत्मविभोर होकर झूम उठे। इसके साथ ही यजमान रहे प्रवीण मीणा और पत्नी ऋतु देवी से विधि विधान से हवन पूजन कराकर श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को समापन कराया। भगवान श्रीकृष्ण के वात्सल्य व असीम प्रेम के अलावा उनके द्वारा की गई विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर वर्तमान समय में समाज में व्याप्त अत्याचार, कटुता, व्यभिचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया। और कहा समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होता है, इतिहास इसका साक्षी है। कथा के पश्चात आरती की गई व सभी भक्तों ने प्रसादी ग्रहण किया।इस अवसर पर हजारों की संख्या में भक्तों ने भक्ति का रसपान किया और प्रसादम ग्रहण किया।कथा में उपस्थित रतनवीर मीणा,सुनील मीणा, प्रवीन मीणा,शंकर जादौन, अर्जुन सिंह,हरिराज सिंह, वीरेंद्र सिंह जादौन,बंटी अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, केशव प्रसाद जैन, देवेंद्र सिंह,विमलेश देवी,सुशीला देवी,ऋतु देवी,आदि शामिल हुआ ।