छपरौली में चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा का अनावरण, सीएम योगी

Spread the love

Lakhnow : सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को छपरौली के श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रालोद संस्थापक व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने 351 करोड़ की 281 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पश्चिमी यूपी के किसानों ने आधुनिक तकनीक अपनाकर अपनी तरक्की की है और चौधरी अजित सिंह भी किसानों के विकास को ही राष्ट्र निर्माण की नींव मानते थे। सीएम योगी ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया पर भी चर्चा करते हुए कहा कि बिना भेदभाव युवाओं का चयन किया जा रहा है और 20% पद बेटियों के लिए आरक्षित किए गए हैं। अगले दो महीने में ट्रेनिंग शुरू होगी और इस साल यूपी पुलिस में 60 हजार नए पुलिसकर्मी शामिल होंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *