मार्च में होगा नए पंबन ब्रिज का उद्घाटन

Spread the love

New Delhi : भारत में अगले महीने नए पंबन ब्रिज का उद्घाटन होने वाला है, जो मंडपम और रामेश्वरम को जोड़ेगा। 1914 में बने पुराने पंबन ब्रिज की जगह यह आधुनिक वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज तकनीक से बनाया गया है। 2.07 किमी लंबे इस पुल पर हाई-स्पीड ट्रेनों के लिए डबल ट्रैक बिछाया गया है और इसे 100 खंभों पर खड़ा किया गया है। नए पुल में जहाजों के लिए 73 मीटर चौड़ा मार्ग दिया गया है और इसे ऑटोमैटिक लिफ्ट सिस्टम से सिर्फ 5 मिनट में 22 मीटर की ऊंचाई तक उठाया जा सकता है। पुल से ट्रेनें अब 75 किमी/घंटा की रफ्तार से गुजर सकेंगी। 535 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल को चक्रवात और समुद्री जंग से बचाने के लिए विशेष स्टेनलेस स्टील और जंग-रोधी कोटिंग का उपयोग किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *