कुम्भ की आस्था और जलवायु परिवर्तन पर सम्मेलन का शुभारंभ

Spread the love

Lakhnow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 फरवरी को प्रयागराज महाकुम्भ मेला क्षेत्र में ‘कुम्भ की आस्था और जलवायु परिवर्तन पर सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। इस सम्मेलन में लगभग 450 धर्मगुरू एवं विषय विशेषज्ञ शामिल होंगे। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने गुरुवार को इस आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते अधिकारियों की बैठक में कहा कि सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। सम्मेलन में आने वालों को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। ट्रैफिक जाम की स्थिति न उत्पन्न हो। मेला क्षेत्र के आस-पास साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रहे। प्रतिभागियों की सुविधा के लिये एक हेल्प डेस्क कार्यक्रम स्थल पर और एक ट्रेवल डेस्क प्रयागराज एयरपोर्ट और लखनऊ एयरपोर्ट पर स्थापित की गई है। बैठक में प्रमुख सचिव वन अनिल कुमार सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से प्रयागराज प्रशासन तथा मेला प्राधिकरण प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *