Prayagraj : महाकुंभ में शिरडी साईं स्प्रिचुअल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 29 वर्षों से लगातार साईं बाबा का शिविर लगाया जा रहा है। साईं भक्त प्रतिदिन उनकी प्रतिमा को संगम स्नान के लिए ले जाते हैं। ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी का कहना है कि वे साईं बाबा को अपने परिवार के बुजुर्ग की तरह मानते हैं और उनकी सेवा करते हैं। साईं बाबा की प्रतिमा को लेकर उठे विवादों पर उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में सभी की आस्था का सम्मान किया जाता है। साईं बाबा को भगवान नहीं, बल्कि घर का बुजुर्ग मानकर उनकी पूजा की जाती है। महाकुंभ में अब तक किसी तरह के विरोध का सामना नहीं करना पड़ा है, और भक्तों की आस्था अटूट बनी हुई है।