महाकुंभ के पलट प्रवाह से अयोध्या समेत कई जिलों में भारी जाम

Spread the love

Prayagraj : माघ पूर्णिमा के बाद महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं के कारण अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर और बाराबंकी में बृहस्पतिवार को भीषण जाम लग गया। अयोध्या में हालात सबसे गंभीर रहे, जहां 10 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। अयोध्या में वाहनों का प्रवेश रोका गया, जिससे यात्री परेशान रहे। सुल्तानपुर में 25 किमी लंबा जाम लगा, यात्री 17 घंटे तक फंसे रहे। पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल कुमार कटका भी जाम में फंस गए, पुलिस ने निकाला। अमेठी, अंबेडकरनगर और बाराबंकी में भी यात्री घंटों जाम में फंसे रहे। रूट डायवर्जन से श्रद्धालु भटकते रहे, पुलिस ने ग्रामीण मार्गों पर भी बैरियर लगा दिए। जाम और डायवर्जन के कारण रामलला के दर्शन करने आए कई श्रद्धालुओं को बिना दर्शन किए लौटना पड़ा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *