महाकुंभ के चलते भारी जाम, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

Spread the love

Prayagraj : प्रयागराज महाकुंभ के कारण प्रदेश के कई जिलों में भीषण जाम की स्थिति बन गई है। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे खुद सड़कों पर उतरकर ट्रैफिक व्यवस्था संभालें। उन्होंने कहा कि जहां जाम लगेगा, वहां के अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज और आसपास के जिलों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। अयोध्या में गुरुवार को 10 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जिससे यातायात बाधित हुआ। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर सुल्तानपुर के अमहट से लंभुआ तक करीब 25 किमी लंबा जाम लग गया, जो 17 घंटे तक जारी रहा। हालात नियंत्रित करने के लिए कई मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *