New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जिस तरह “मेक अमेरिका ग्रेट अगेन” (MAGA) पर जोर दे रहे हैं, उसी तरह भारत “मेक इंडिया ग्रेट अगेन” (MIGA) के लक्ष्य के साथ 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की ओर बढ़ रहा है। मोदी ने कहा कि जब MAGA और MIGA मिलकर काम करेंगे, तो समृद्धि की मेगा साझेदारी बनेगी। दोनों देशों ने 2030 तक 500 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय किया है। पीएम मोदी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर जल्द काम शुरू करने, ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाने और रक्षा क्षेत्र में संयुक्त उत्पादन व तकनीकी सहयोग को गहरा करने की बात कही। 2024 में भारत-अमेरिका व्यापार 129 अरब डॉलर का रहा, लेकिन अमेरिका का व्यापार घाटा भारत के साथ बढ़ा है, जिस पर ट्रंप ने टैरिफ बढ़ाने के संकेत दिए हैं।