22 महीने के मासूम की जिंदगी दांव पर, 26 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जूझ रहे माता-पिता

Spread the love

New Delhi : जबलपुर, मध्यप्रदेश के 22 महीने के अंगद को दुर्लभ आनुवांशिक बीमारी डचेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी (DMD) है, जिससे उसकी मांसपेशियां धीरे-धीरे कमजोर हो रही हैं। उसकी जान बचाने के लिए 26 करोड़ रुपये का जीवनरक्षक इंजेक्शन (डेलैंडिस्ट्रोजीन मोक्सेपरवोवेक आरओकेएल) जरूरी है। अंगद के पिता स्वप्निल खुराना, जो एक निजी बैंक में काम करते हैं, आईटीआई रोड पर किशोर नगर पर रहते हैं। अलीगढ़ की रहने वाली हरमीत कौर से उनकी शादी दिसंबर 2021 में हुई थी। जब उनके यहां बेटा अंगद पैदा हुआ तो बेहद खुशी का माहौल था। डेढ़ साल तक जब बच्चे के चलने की शुरुआत नहीं हुई तो चिकित्सकों से संपर्क किया गया। जांच के सिलसिले में दंपती बंगलुरु और जबलपुर पहुंचे। यहां पर कई टेस्ट कराने के बाद पता चला कि मामला गंभीर है। बच्चे को डीएमडी नाम की गंभीर बीमारी है। जिसके इलाज के लिए 26 करोड़ रुपये के एक इंजेक्शन की जरूरत है। अंगद के माता-पिता प्रशासनिक अधिकारियों से मदद की गुहार लगा रहे हैं। हालांकि, गेस्ट हाउस में अधिकारी मिलने को तैयार नहीं हुए, जिससे वे निराश लौट आए। परिवार अब केंद्र और राज्य सरकार से सहायता की उम्मीद कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *