New Delhi : महाकुंभ के दौरान श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में भक्तों का भारी जनसैलाब उमड़ा हुआ है। श्रद्धालुओं ने एक माह में लगभग 7 करोड़ रुपये नकद दान किए हैं, जबकि सोने-चांदी के दान की गणना अभी बाकी है। मंदिर प्रशासन के अनुसार, यह अब तक का सर्वाधिक मासिक दान है।जनवरी में 1.08 करोड़ श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे, जबकि फरवरी के 13 दिनों में यह संख्या 77 लाख पार कर चुकी है। महाशिवरात्रि तक भक्तों की भीड़ बढ़ने की संभावना है। इस बीच, महाकुंभ से लौटे नागा संन्यासियों की बढ़ती संख्या ने काशी में भक्ति का माहौल और अधिक सशक्त कर दिया है। गंगा घाटों पर स्थापित उनके शिविर श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।