New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली चयन समिति अगले मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के नाम को अंतिम रूप देने के लिए अगले सप्ताह की शुरुआत में बैठक कर सकती है। समिति में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रधानमंत्री द्वारा नामित एक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। मौजूदा सीईसी राजीव कुमार की 18 फरवरी को सेवानिवृत्ति से पहले यह बैठक रविवार या सोमवार को हो सकती है। इसके बाद राष्ट्रपति सिफारिश के आधार पर नए सीईसी की नियुक्ति करेंगी। वरिष्ठतम चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (कार्यकाल: 25 जनवरी, 2029 तक) और सुखबीर सिंह संधू भी दौड़ में शामिल हैं। हालांकि, नए कानून के तहत प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली समिति, एक खोज समिति द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए पांच नामों पर विचार करेगी।