सिंगर रफ्तार की नाइट में हंगामा, भीड़ को संभालने के लिए आरएएफ तैनात

Spread the love

Harigarh : राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कोहिनूर मंच पर आयोजित सिंगर रफ्तार की नाइट में भारी हंगामा हो गया। आरोप है कि पास होने के बावजूद कई दर्शकों को अंदर प्रवेश नहीं मिला, जिससे नाराज भीड़ ने हंगामा कर दिया। पुलिस प्रशासन भीड़ को नियंत्रित करने में नाकाम दिखा, जिसके बाद हालात संभालने के लिए आरएएफ को तैनात किया गया। बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था के चलते धक्का-मुक्की और लाठीचार्ज तक की नौबत आ गई। देर रात 10 बजे सिंगर रफ्तार मंच पर पहुंचे और एक घंटे की परफॉर्मेंस के बाद वापस चले गए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *