वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ रामलला रक्षा यंत्र

Spread the love

New Delhi : भव्य राम मंदिर के साथ शिखरगामी रामनगरी के हिस्से एक और विश्व कीर्तिमान आया है। यह कीर्तिमान भी सर्वाधिक दीप जलाए जाने के सात विश्व कीर्तिमान की तरह श्रीराम से ही अनुप्राणित है। दीपोत्सव प्रत्येक वर्ष कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी यानी छोटी दीपावली के अवसर पर श्रीराम की लंका विजय की स्मृति में प्रति वर्ष मनाया जाता है।वहीं वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में इसी सप्ताह स्थान पाने वाला श्रीरामलला रक्षा यंत्र का नाम के अनुरूप श्रीराम से गहन सरोकार है। वर्ल्ड बुक में रामलला रक्षा यंत्र को अधिकांश धर्म प्रेमियों द्वारा पूजित उत्कृष्ट उपलब्धि के रूप में स्थान दिया गया है। साथ ही रामलला रक्षा यंत्र निर्माण और उसे करोड़ों रामभक्तों तक पहुंचाने का अभियान चला रहे अंतरराष्ट्रीय ख्याति के ज्योतिर्विद डॉ. राजानंद शास्त्री को रिकॉर्ड बुक की कमेटी में सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *