Harigarh : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 24 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे कलक्टरेट सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी संजीव रंजन करेंगे। इस संबंध में सचिव, जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग, योगेश कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे अपने विभाग से संबंधित अनुपालन आख्या और अद्यतन सूचनाओं के साथ समय पर बैठक में उपस्थित हों।