New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को भागलपुर में किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे, जिससे 9.8 करोड़ किसानों को 22 हजार करोड़ रुपये मिलेंगे। इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी मखाना किसानों से विशेष चर्चा करेंगे और बरौनी डेयरी में 2 लाख लीटर दूध प्रसंस्करण संयंत्र का शुभारंभ करेंगे। साथ ही, वे मोतीहारी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और 526 करोड़ की लागत से बनी 36.45 किमी लंबी रेल लाइन व रेलवे ओवर ब्रिज का उद्घाटन करेंगे।