Prayagraj : शनिवार को संगम पर आस्था की लहर उमड़ पड़ी। सुबह 12 बजे तक ही 71 लाख से अधिक श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके थे, जिससे महाकुंभ में कुल स्नानार्थियों की संख्या 60.02 करोड़ पार कर गई। 13 जनवरी को शुरू हुए महाकुंभ के 41 दिनों में से 23 दिन ऐसे रहे जब एक करोड़ से अधिक लोगों ने संगम स्नान किया। लगातार आठवें दिन एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम पहुंचे। महाकुंभ के समापन में चार दिन शेष हैं और अगले दिनों में भीड़ और बढ़ने की संभावना है।