New Delhi : दिल्ली की पूर्व सीएम और आप नेता आतिशी ने मौजूदा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर महिला सम्मान योजना पर चर्चा के लिए 23 फरवरी को आप विधायक दल से मिलने का समय मांगा है। आतिशी ने सवाल उठाया कि पीएम मोदी के वादे के बावजूद पहली कैबिनेट बैठक में यह योजना पास क्यों नहीं हुई। इस बीच, सीएम रेखा गुप्ता ने आज वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई है, जिसमें योजना के तहत पंजीकरण और लाभार्थियों को 2500 रुपये प्रतिमाह देने की प्रक्रिया पर चर्चा होगी। दिल्ली भाजपा का कहना है कि वह इस योजना के प्रति कृतसंकल्प है और इसे योजनाबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।