New Delhi : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के मैच से पहले बड़ी गलती हुई। आयोजकों ने ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रगान की जगह भारत का राष्ट्रगान बजा दिया, जिससे स्टेडियम में मौजूद दर्शक हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर इस चूक का वीडियो वायरल हो रहा है, और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की भारी आलोचना हो रही है। यह टूर्नामेंट का पहला विवाद नहीं है, इससे पहले कराची स्टेडियम में भारतीय ध्वज न लगाने और प्रसारण में पाकिस्तान के नाम का जिक्र न होने को लेकर भी विवाद हुआ था।भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले फॉर्म में वापसी के लिए बेताब हैं। दुबई में रविवार को होने वाले हाई-वोल्टेज मैच से पहले कोहली अभ्यास सत्र में 90 मिनट पहले पहुंचे और नेट गेंदबाजों के साथ जमकर बल्लेबाजी की। हाल ही में वह लेग स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन इस अहम मुकाबले से पहले वह अपनी कमियों पर काम कर रहे हैं। भारत के पास 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पाकिस्तान से मिली हार का बदला चुकाने का सुनहरा मौका रहेगा।