Greater Noida : रविवार को जवा गांव के लोदोना मार्ग पर देवी मंदिर के प्रांगड़ में डाक्टर मीरसिंह के नेतृत्व में श्री मद्भागवत का आयोजन किया गया।कथा वाचक श्री श्री 108 स्वामी राम आधार बापू जी के पावन सानिध्य में यजमान सूबेदार पुनीत चौधरी और धर्मपत्नी अर्चना देवी ने श्री मद्भागवत गीता के साथ भव्य एवं पारंपरिक वेशभूषा में जल भरने के साथ शुरू हुई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल रहीं।कलश को भर कर लाने के बाद ढोल नगाड़ों एवं बैंड बाजों के साथ कथा आयोजन स्थल पर धार्मिक विधि एवं मंत्रोच्चरण के साथ स्थापित किया गया।और श्रीमद् भागवत कथा में कथा वाचक श्री श्री 108 स्वामी राम आधार बापू जी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को सर्वप्रथम इसकी महिमा से अवगत कराया।उन्होंने बताया कि विश्व में सभी कथाओं में ये श्रेष्ठ मानी गई है। जिस स्थान पर इस कथा का आयोजन होता है, वो तीर्थ स्थल कहलाता है। इसका सुनने एवं आयोजन कराने का सौभाग्य भी प्रभु प्रेमियां को ही मिलता है।क्योंकि ये कथा भगवान श्री कृष्ण के मुख की वाणी है।इसके सुनने के प्रभाव से मनुष्य बुराई त्याग कर धर्म के रास्ते पर चलने के साथ साथ मोक्ष को प्राप्त करता है। कलश यात्रा में सम्मलित मुनेश चौधरी, शिव कुमार चौधरी व सोनू चौधरी,ओमवीर सिंह उर्फ ओमपाल चौधरी,टेका ठेकेदार ,प्रमोद कुमार आशीष चौधरी,आकाश चौधरी,ब्रजवीर सिंह ,अजब सिंह,वेदवीर बबीता देवी,रीनू,पूनम देवी , जयपाली देवी,सुमन देवी,कमला देवी,गिर्राजी देवी,सुनीता ,सुमन देवी,डाला भगत जी चौधरी,सुनील चौधरी, हरपाल सिंह ,बीरेंद्र सिंगज,नेत्रपाल ,राजू आदि सैकड़ों श्रृद्धालु मौजूद रहे।