New Delhi : बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू होते ही राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फिटनेस पर सवाल उठा रहा है और उन्हें 2025 से पहले रिटायर होने की सलाह दे रहा है। वहीं, सीएम के बेटे निशांत कुमार ने कहा कि उनके पिता पूरी तरह स्वस्थ हैं और जनता को आगामी चुनाव में उन्हें वोट देना चाहिए। इस बीच, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने निशांत को नसीहत देते हुए कहा कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव, सीएम नीतीश से ज्यादा फिट हैं और उन्होंने बिहार के लिए सबसे अधिक काम किया है।