टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रहा पाकिस्तान

Spread the love

New Delhi : दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा मुकाबला खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बाबर आजम और इमाम-उल-हक क्रीज पर हैं। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी की शुरुआत की लेकिन शुरुआती ओवर में पांच वाइड फेंकीं और लय में नजर नहीं आए। शमी को टखने में परेशानी हुई, जिसके कारण वह कुछ देर के लिए मैदान से बाहर चले गए, लेकिन 12वें ओवर में वापसी कर अच्छी गेंदबाजी की। टीम में बदलाव: पाकिस्तान ने चोटिल फखर जमां की जगह इमाम-उल-हक को शामिल किया, जबकि भारतीय टीम बिना बदलाव के उतरी। भारत की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी। पाकिस्तान की प्लेइंग-11: इमाम-उल-हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (कप्तान/विकेटकीपर), सलमान आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *