New Delhi : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत में चुनावों के लिए यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (USAID) द्वारा दी गई 18 मिलियन डॉलर (लगभग 150 करोड़ रुपये) की मदद पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका को यह पैसा देने की जरूरत नहीं थी और सुझाव दिया कि अमेरिकी चुनावों में पेपर बैलेट अपनाया जाना चाहिए, जिसमें भारत मदद कर सकता है। हम भारत को चुनावों के लिए 18 मिलियन डॉलर क्यों दे रहे हैं हमें खुद पेपर बैलेट पर वापस जाना चाहिए और भारत को हमारे चुनावों में मदद करने देना चाहिए। भारत अमेरिका से भारी टैरिफ वसूलता है, फिर भी हम उन्हें चुनावी फंडिंग दे रहे हैं। भारत की प्रतिक्रिया: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि यह मामला चिंताजनक है और सरकार इसकी जांच करेगी। उन्होंने कहा, “अगर इसमें कोई गलत गतिविधि हो रही है, तो इसकी गहराई से जांच जरूरी है।