Lakhnow : मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत लोन लेने वालों की सिर्फ आर्थिक मदद ही नहीं की जाएगी, बल्कि उनके व्यवसाय की प्रगति पर भी नजर रखी जाएगी। सरकार अब फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए उद्यमियों के कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना बना रही है। औद्योगिक विकास विभाग और एमएसएमई विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बताया कि पांच लाख रुपये का कर्ज लेकर अपना रोजगार शुरू करने वालों को लाभप्रद स्थिति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। एक बार व्यवसाय स्थापित होने के बाद उद्यमी आसानी से लोन चुका सकेंगे और भविष्य में अधिक लोन लेने की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।