New Delhi : उत्तराखंड के माणा गांव के पास कुबेर पर्वत से हुए भारी हिमस्खलन की चपेट में बीआरओ के 57 मजदूर आ गए। ये मजदूर कंटेनर में सो रहे थे, जब बर्फ का बड़ा हिस्सा उनके आश्रय पर गिर गया। सेना और आईटीबीपी जवानों ने 15 मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया, जबकि अन्य की तलाश जारी है। लगातार हो रही बर्फबारी के कारण रेस्क्यू अभियान बाधित हो गया है, जिसे मौसम साफ होने पर फिर से शुरू किया जाएगा। माणा पास हाईवे के चौड़ीकरण के लिए मजदूर यहां रह रहे थे। प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें राहत कार्य में जुटी हैं।