New Delhi : भारत और तुर्की के विशेषज्ञों व विद्वानों ने अंकारा में दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लिया, जिसका आयोजन फाउंडेशन फॉर पॉलिटिकल, इकोनॉमिक एंड सोशल रिसर्च और इंटरनेशनल डायलॉग एंड डिप्लोमेसी फाउंडेशन, नई दिल्ली ने संयुक्त रूप से किया। सम्मेलन में एएमयू के पूर्व उपकुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज सहित कई भारतीय विद्वानों ने भाग लिया। प्रो. गुलरेज ने कहा कि अकादमिक क्षेत्र कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सम्मेलन में तुर्की के उप विदेश मंत्री बेरिस एकिंसी और तुर्की में भारतीय राजदूत मुकतेश के. परदेशी ने मुख्य भाषण दिया। इस कार्यक्रम में भारत-तुर्की संबंधों, अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और वैश्विक रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा की गई।