New Delhi : देश के अलग-अलग राज्यों के बाद अब दुनिया के दूसरे देश भी उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में जल जीवन मिशन के जरिए आए बदलाव को जानेंगे। जल जीवन मिशन के जरिए लोगों के जीवन को बदल रहीं पांच महिलाएं शुक्रवार को नई दिल्ली के संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएन) हाउस में देश दुनिया के जल विशेषज्ञों के सामने प्रस्तुतीकरण देंगी। ये महिलाएं बताएंगी कि कैसे जल जीवन मिशन के जरिए पहुंचे हर घर नल से शुद्ध जल ने बुंदेलखंड और पूरे उत्तर प्रदेश के ग्रामीणों के जीवन को बेहतर बनाया है। साथ ही रोजगार के अवसर भी मुहैया कराया है।