जहांगीरपुर (सुहैल चौधरी) : पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर के पूर्व प्रबंधक शिवकुमार मंगला ने प्रबंधन समिति के चुनाव को लेकर माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद में आपत्ति दर्ज कराई थी जिसकी याचिका संख्या 3402/2025 को माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने सुनवाई करते हुए दिनांक 04/03/2025 को पूर्व में चुनाव प्रक्रिया को नकारते हुए आगामी चुनाव कराने को लेकर संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रथम मंडल मेरठ को दो सप्ताह में प्रशासनिक अधिकारी नियुक्ति करने का आदेश दिया है साथ ही विद्यालय की प्रशासन योजना के नियम अनुसार दो माह में चुनाव कराने के आदेश पारित किए है माननीय उच्च न्यायालय के आदेश से प्रत्याशी पक्ष के एक पक्ष में मायूसी छाई हुई है तो दूसरे पक्ष में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।