अतीत को भुलाकर जीवनसाथी के साथ आगे बढ़ें : संत प्रेमानंद

Spread the love

Mathura : वृंदावन (मथुरा) में प्रवचन के दौरान संत प्रेमानंद महाराज से एक महिला ने पूछा कि क्या विवाह के बाद पति को अपने अफेयर के बारे में बताना चाहिए? इस पर संत ने कहा कि ऐसी गलती मत करना। बीते समय को भूल जाना ही समझदारी है। विवाह के बाद ईमानदारी और समर्पण के साथ जीवन जीना चाहिए, लेकिन हर पुरानी और अप्रासंगिक बात बताना जरूरी नहीं। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के बीच पारदर्शिता और विश्वास जरूरी है, लेकिन अतीत को भुलाकर आगे बढ़ना ही बेहतर होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *