New Delhi : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस को संबोधित करते हुए भारत, चीन और दक्षिण कोरिया समेत कई देशों पर उच्च आयात शुल्क लगाने की घोषणा की। ट्रंप ने कहा कि 2 अप्रैल से पारस्परिक टैरिफ लागू होंगे, जिसके तहत जितना शुल्क अमेरिका पर लगाया जाएगा, उतना ही जवाबी शुल्क अमेरिका भी लगाएगा। उन्होंने इसे अमेरिका की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और नौकरियों के सृजन के लिए जरूरी कदम बताया। ट्रंप ने भारत, चीन और यूरोपीय संघ पर अनुचित व्यापार नीतियों का आरोप लगाया और कहा कि अब अमेरिका अपने हितों की रक्षा करेगा।