Lucknow : उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट 2025-26 पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा डॉ. राम मनोहर लोहिया के आदर्शों से दूर जा चुकी है और उनकी नीतियों का पालन नहीं कर रही। सीएम ने उपचुनावों में सपा की हार पर तंज कसते हुए कहा कि यदि पार्टी ने सही आचरण अपनाया होता तो इतनी करारी हार नहीं झेलनी पड़ती। साथ ही, उन्होंने महाकुंभ को भारत की विरासत और समावेशी विकास का प्रतीक बताया।