राहुल गांधी का गुजरात कांग्रेस पर बड़ा बयान, गुटबाजी खत्म करने पर जोर

Spread the love

New Delhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज अहमदाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस में गुटबाजी और अनुशासनहीनता पर कड़ा रुख अपनाने की बात कही। राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी में कई मजबूत नेता हैं, लेकिन कुछ लोग संगठन को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “अगर पार्टी को 20-30 लोगों को निकालना भी पड़े, तो इसमें कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए।” राहुल ने स्वीकार किया कि गुजरात कांग्रेस के नेता दिशा दिखाने में असफल रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अंदर दो गुट बने हुए हैं—एक जनता से जुड़ा है, जबकि दूसरा भाजपा से मिला हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक ऐसे नेताओं को अलग नहीं किया जाएगा, जनता कांग्रेस पर भरोसा नहीं कर सकती। राहुल गांधी ने कहा कि वह केवल कांग्रेस पार्टी के लिए नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं, किसानों, महिलाओं और व्यापारियों की समस्याओं को समझने आए हैं। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। राहुल के इस आक्रामक तेवर ने गुजरात कांग्रेस में बदलाव के संकेत दे दिए हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *