इंटरमीडिएट हाई स्कूल बोर्ड की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई

Spread the love

जहांगीरपुर : बुद्धबार को स्थानीय पब्लिक इंटर कॉलेज में 24 फरवरी 2025 को इंटरमीडिएट हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा शुरू हुई थी जिसमें 7 विद्यालय के कुल 1155 छात्र/छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया परीक्षा 12 मार्च को सकुशल संपन्न हुई एवं होली के पावन पर्व पर विद्यालय परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने अपने विद्यालय परिवार और परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी के लिए आए सभी अध्यापक व अध्यापिकाओं के लिए होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया सभी को चंदन का तिलक लगाया सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था एवं सभी मीडिया कर्मियों को सॉल गिफ्ट देकर होली की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने बताते हुए कहा कि हमारे विद्यालय में परीक्षा केंद्र बना था जिसमें कुल 1155 छात्र/छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया जो की 12 मार्च को शांति व्यवस्था के साथ समापन हुई विद्यालय परिवार के अध्यापक व बाहर से आए अध्यापकों का भी विशेष सहयोग रहा सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस प्रशासन का भी विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *