Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के कस्बा रबूपुरा में स्थित पंडित देवीसरन फार्म हाउस में सक्रिय सदस्य सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर और नोएडा विधानसभा की पूर्व विधायक विमला बाथम भी मौजूद रही। इस मौके पर धीरेंद्र सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि भगवान श्रीराम का मंदिर, जिसके लिए लगभग 500 साल संघर्ष करना पड़ा। आज वह अयोध्या में स्थापित हो चुका है। देश और दुनिया के पर्यटक जिस तरीके से भारतीय संस्कृति में अपनी रुचि दिखा रहे हैं। वह सब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में ही संभव हो पाया है। यह हमारी खुशनसीबी है कि हम दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के सदस्य हैं। 2017 से पहले इस क्षेत्र के विकास के लिए किसी भी राजनीतिक पार्टी ने मुड़कर नहीं देखा। लेकिन उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार के बनने के बाद ही यह क्षेत्र तरक्की के मार्ग पर अग्रसर है। और जेवर दुनिया का सबसे विकसित क्षेत्र बनाकर उभरा है। करोड़ों कार्यकर्ताओं की मेहनत और लग्न से आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। इस मौके पर नोएडा की पूर्व विधायक विमला बाथम ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश में सुशासन का राज है। बहन बेटियां सुरक्षित है। गुंडे माफियाओं को अपने स्थान पर पहुंचा दिया गया है। केंद्र की मोदी सरकार सभी लाभार्थियों को सभी योजनाओं का लाभ उपलब्ध करा रही है। पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है तू दुनिया में भारत का डंका बज रहा है।