Greater Noida : यमुना गौर सिटी सोसाइटी मे स्थित गौर्स इंटरनेशनल स्कूल मे वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह की थीम बदलते भारत की नई सोच थी। जिसमें जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक बदलावों को सजीव रूप से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेघावी विद्यार्थियों के सम्मान के साथ हुआ। इसके बाद भक्तिरस में सरोवर कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के छात्रों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से व्यक्तिगत, सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव की प्रेरक कहानियां दर्शकों के समक्ष रखी। कार्यक्रम में एक विशेष प्रस्तुति में प्री-नर्सरी और नर्सरी छात्रों की माताओं ने अपने बच्चों के साथ मंच पर अपने मातृत्व की भावना को बड़ी ही खूबसूरती से अभिव्यक्त किया। जिससे कार्यक्रम में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। कार्यक्रम का समापन रामायण पर आधारित भव्य नृत्य नाटिका के साथ हुआ जिसने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। समारोह में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्ति डीआईजी बी,एस, रावल (बीएसएफ) तथा विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर ए,वी, शुक्ल ने प्रीतिभागियो की प्रतिभा और प्रस्तुति की सराहना की। गौरसंस ग्रुप के अध्यक्ष मनोज गौड़ ने छात्रों और शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का समापन गौर्स इंटरनेशनल स्कूल आफ ग्रुप की निदेशक मंजू गौर द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्य माला पाठक ने विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों और छात्रों के सर्वांगीण विकास की प्रतिबद्धता को दोहराया।