Greater Noida : सूरजपुर स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर महर्षि कश्यप, निषादराज गुहय एवं चक्रवती सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई, इस अवसर पर पार्टी की मासिक बैठक का भी आयोजन कर पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए विस्तार से चर्चा की गई, बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी एवं संचालन जिला महासचिव सुधीर तोमर ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि भारत की पावन भूमि ओर अनेक महापुरुषों ने जन्म लिया। उनमें से महर्षि कश्यप, चक्रवती सम्राट अशोक एवं निषादराज गुहय भी प्रमुख है, जिन्होंने ने जीवन पर्यन्त मानवता की भलाई के लिए कार्य किया। महर्षि कश्यप भगवान सृष्टि के सृजनकर्ता ब्रह्म के मानस पुत्र एवं सप्त ऋषियों में से एक है। जिन्होंने अनेक ग्रंथो की रचना की। उन्होंने कहा कि निषाद राज, भगवान श्रीराम के परम मित्र थे। उन्होंने प्रभु श्रीराम की सेवा में त्याग का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। भगवान श्री राम और निषादराज गुहय की जैसी मित्रता का उदाहरण कहीं और नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक ने एक ऐसी विरासत छोड़ी, जो शक्ति को हिंसा से नहीं, बल्कि शांति, न्याय और कल्याण से मापती है। अशोक ने अपने विशाल साम्राज्य को एक सूत्र में बाँधा, जो आज के भारत की भौगोलिक और सांस्कृतिक एकता की नींव बना। इस अवसर पर मुख्य रुप से बीर सिंह यादव, फकीर चंद नागर, इंद्र प्रधान, इंद्रपाल छौकर, मेहंदी हसन, जिला महासचिव सुधीर तोमर, शशि यादव, रामशरण नागर एडवोकेट, मनोज भाटी एडवोकेट, दीपक भाटी, लाल सिंह गौतम, दीपक भाटी, औरंगजेब अली, देवेंद्र टाइगर, उपदेश नागर, अकबर खान, मुरारी लाल गौतम, अजय चौधरी एडवोकेट, अनिल प्रजापति, अमित रौनी, विकास भनौता, दीपक शर्मा, विनोद लोहिया, जुगती सिंह, नवीन भाटी, सुनील बदौली, दीपक नागर, मोहित नागर, देवेंद्र नेता जी, विनीत यादव,अनीस अहमद, सुदेश भाटी, सीपी सोलंकी, रविक्रम टाइगर, महेश जाटव, कुलदीप भाटी, राजेश नागर, आजाद नागर, सुमित नागर, सुमित राणा, हरपाल सिंह, आजाद नागर, लखन जाटव, संजीव नागर, सुमित नागर, वकील सिद्दीकी, राहुल चौधरी, रिजवान हैदर, जोरा भाटी, यशपाल भाटी, राशिद सिद्दकी, नितिन नागर, शादाब सलमानी, गौरव भाटी, सन्नी प्रजापति, गौरा जाटव, अंजलि श्रीवास्तव, राजकुमार प्रजापति, आसिफ अल्वी, पवन भाटी, राकेश गौंड आदि मौजूद रहे।