Greater Noida (Krishna Vats) : गुरुवार को जहांगीरपुर #Jahangirpur के प्राचीन श्री शिव मंदिर पर हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी साईं मंदिर के ग्यारहवें वें स्थापना दिवस पर पंकज शर्मा ने आचार्य श्री मोंटी शर्मा जी महाराज से विधि विधान से हवन करा कर भंडारे का आयोजन किया।भंडारे में नगर वासियों और क्षेत्र वासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।प्राचीन श्री शिव मंदिर की प्रबंधक कमिटी के वरिष्ठ सुरेश शर्मा ने बताया पंजक शर्मा के परिवार ने 2014 में साईं बाबा के मंदिर का निर्माण कराकर साईं बाबा कि स्थापना कराई थी तभी से हर वर्ष भंडारे का आयोजन करते है।भंडारा सुबह दस बजे से शुरू होता है और देर शाम तक चलता है।इस अवसर पर मुकेश शर्मा,दिनेश शर्मा,उमेश शर्मा,गोपाल शर्मा,पंकज शर्मा,नीरज शर्मा,आदिशर्मा,कुंवर सैन शर्मा,मोहित शर्मा,विकास शर्मा,राजवीर शर्मा सहित सैंकड़ों लोगो ने बढ़ चढ़कर सेवा की और आशीर्वाद प्राप्त किया।