New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में ‘वेव्स 2025’ का उद्घाटन किया, जो चार दिवसीय मीडिया और मनोरंजन सम्मेलन है। इसमें 90 देशों के 10,000 प्रतिनिधि, 1,000 क्रिएटर्स, 300 कंपनियां और 350 स्टार्टअप भाग ले रहे हैं। ‘क्रिएटोस्फियर’ सत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने युवा रचनाकारों से बातचीत की और ‘क्रिएट इन इंडिया’ चुनौतियों के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। ‘द स्टोरीज दैट शेप्ड इंडिया’ पैनल में हेमा मालिनी, मिथुन चक्रवर्ती और रजनीकांत जैसे दिग्गज शामिल हुए। सांस्कृतिक संध्या में विश्व मोहन भट्ट और श्रेया घोषाल की प्रस्तुतियां रही। शुक्रवार को ग्लोबल मीडिया डायलॉग में 30 देशों के मंत्री मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में सतत विकास पर चर्चा करेंगे।